मेडिकल स्टोर में जांच करती औषधि विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बघौली में एक मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक लवकुश कुमार ने टीम के साथ बुधवार को छापा मारा। जांच में सामने आया कि बिना लाइसेंस के ही यह मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। इसे सील कर दिया गया है।
डीएम के निर्देश पर बुधवार को औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ गांव सराह बघौली पहुंचे। उन्होंने यहां आर्यन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। टीम ने दवाओं के साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। अब उसके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी।