मोहल्ला सोथा में छत पर मिला ड्रोन।स्रोत:पुलिस
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी बल्ली की छत पर शुक्रवार सुबह एक ड्रोन नुमा खिलौना पड़ा मिला। इससे मोहल्ले के लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची सोथा चौकी पुलिस ने उस खिलौने की जांच की। उसके अंदर कोई ऐसा उपकरण व सीसी कैमरा नहीं लगा मिला, जिससे रैकी की जा सके। पुलिस ने खिलौना को जब्त कर लिया है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि खुराफाती तत्व इस तरह के खिलौनों से लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहे है। खुराफातियों की तलाश की जा रही है।