फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान में रोडवेज बसों के चालक-परिचालक भिड़े

Mon, 19 Jun 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कस्बे में शनिवार रात दो रोडवेज बसों के चालक-परिचालक आपस में भिड़ गए। उन्होंने बसें रोककर एक-दूसरे से मारपीट कर दी, जिससे चौराहे पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बसों में सवारियां बैठी थीं। पुलिस ने मामला शांत कराकर उन्हें रवाना किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे सहसवान के चौराहे पर दिल्ली से सिकंद्राबाद डिपो और साहिबाबाद डिपो की बस आकर रुकी। बताया जा रहा है कि रास्ते में ओवरटेक को लेकर दोनों बसों के चालकों में कुछ कहासुनी हो गई थी। हालांकि उन्होंने रास्ते में बस नहीं रोकी। वह बस को दौड़ाते चले आए।
सहसवान में आकर दोनों चालकों ने अपनी-अपनी बस रोक लीं और दोनों के चालक-परिचालक एक-दूसरे से भिड़ गए। इससे चौराहे पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस भी वहां आ गई। दोनों बसों में कई यात्री बैठे थे।
विज्ञापन

वह बदायूं आने के लिए चालक-परिचालक को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। तब कहीं पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। यात्रियों की परेशानी देखते हुए पुलिस ने दोनों बसों को बदायूं के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें