फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में 24 घंटे से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद की ओर से दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप चल रही है। जिससे नगर में लोग पीने के पानी को तरस गए हैं। लोगों का कहना है कि आदर्श नगर पालिका परिषद होने के बावजूद पानी तक की सुविधा सही से उपलब्ध नहीं कर पा रही है। पेयजल व्यवस्था आए दिन ठप हो जाती है। कभी लो वोल्टेज तो, कभी स्टार्टर खराब जैसी तकनीकी खराबियों का कारण बताकर नलकूप संचालक जनता को गुमराह करते रहते हैं। ऐसे में नगर के लोग पीने के पानी को तरसते रहते हैं। बताते है कि शुक्रवार की रात नलकूप संख्या एक पर लगे स्टार्टर में कमी होने के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पालिका के जलकल प्रभारी ने रविवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की बात कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें