फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टुकड़ों में बना दिए नाले... न पानी आने का रास्ता और न निकलने का

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में शहर के एक हिस्से में टुकड़ों में नाले बना दिए। इनमें न तो पानी आने का रास्ता है और न ही निकलने का। बंकर नुमा ये नाले बनवाकर नगर पालिका प्रशासन ने सिर्फ अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बजट खपा दिया।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा चौक और दातागंज तिराहे के बीच नालों को टुकड़ों में बनवाया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने इस रोड पर पेट्रोल पंप के ठीक सामने जो नाला बनाया है उस पर 13 लाख रुपये से ज्यादा का बजट खर्च किया है। इस नाले का टेंडर निकला तो एक माननीय के खास ठेकेदार को टेंडर दिया गया।
नाला निर्माण शुरू हुआ तो जवाहरपुरी, ब्राह्मपुर, मधुवन कॉलोनी के लोगों को लग रहा था कि बारिश में जलभराव की समस्या दूर होगी। सबसे ज्यादा इस नाले से जवाहरपुरी वालों को उम्मीदें थीं क्योंकि हर साल बारिश में वे जलभराव से जूझते हैं मगर मानकों को अनदेखा कर नाले का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

इस नाले के अलावा आसपास के नालों के टुकड़ों के निर्माण कार्य का भी ठेका माननीयों के करीबियों को दिया गया। नालों के ये टुकड़े बनकर तैयार हुए तो उनमें न पानी आने का रास्ता है और न ही निकास का। इस तरह नाले के नाम पर सड़क किनारे खाई और खोद दी गईं हैं। बारिश के मौसम में यहां आसपास में रहने वाले लोग और ज्यादा परेशानियों से जूझेंगे। ये नाले पानी से उफनेंगे तो यहां हादसों का भय भी बना रहेगा।
विज्ञापन


वर्जन ...
- नाला निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही है। जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीप कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें