डॉ. गुंजन वार्ष्णेय को सम्मानित करते जायंट्स ग्रुप स्टार्स के लोग। संवाद
बिसौली। जायंट्स ग्रुप स्टार्स की ओर से नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. गुंजन वार्ष्णेय काे चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष साहू सावेंद्र ने कहा कि ऐसे चिकित्सक का सम्मान करते हुए ग्रुप गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल, निशांत गोयल और मोहित वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. वार्ष्णेय को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं। संवाद