आबिद रजा पर जान से मारने की धमकी के बाद डीपीएम पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
डीपीएम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने वाले ठेकेदार नईम शास्त्री की शिकायत पर डीएम शंभूनाथ ने जांच के आदेश एडीएम को दिए थे। सोमवार को बयान दर्ज होने थे, लेकिन मनोज शर्मा ने एडीएम कार्यालय जाकर कुछ वक्त मांगा था। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव डीपीएम ने बयान दर्ज कराने के लिए कुछ वक्त की मांग की थी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनको 28 जनवरी तक का वक्त दिया है।