नेकपुर में पन्ना प्रमुख के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता।स्रोत-भाजपा
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल के नेकपुर में बूथ संख्या 213 की बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की । इसके बाद महिला और युवा संपर्क किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आवासहीन लोगों को पक्का मकान, शौचालय, किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ ही सरकार पांच लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दे रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भूदेवी चंदेल, अनिल शर्मा, ज्ञान सिंह, संजय पाल आदि रहे। संवाद