फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर-घर जाकर सौंपे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र

विज्ञापन
बिल्सी के गांव सिध्दपुर में निमंत्रण पत्रों सौंपते प्रशांत चौहान। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। श्री रामतीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजित अक्षत देकर निमंत्रण रामदूत घर-घर पहुंचा रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य प्रशांत चौहान ने गांव सिद्धपुर, चित्रसेन में घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र देकर निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामवासियों को अवगत कराया कि 22 जनवरी को श्री रामलला को अयोध्या धाम में विराजमान किया जाएगा। सभी लोग अपने-अपने घरों में 22 जनवरी को घी के दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएं। इस मौके पर मयंक चौहान, संगम चौहान, विराट चौहान आदि मौजूद रहे। इधर बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या दो में अयोध्या से आए पूजित अक्षत, चित्र, साहित्य रामभक्तों की टोली के साथ वितरित कर लोगों से आग्रह किया कि सभी 22 जनवरी को अपने-अपने घरों को सजाकर दीपोत्सव मनाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें