जिला अस्पताल में अमर उजाला के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देते सीएमएस डॉ.कप्ता
- फोटो : संवाद
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के मीटिंग हाल में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के बेटे विश्वजीत गुप्ता ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं। इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। इसलिए 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को तीन माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे कोई कमजोरी नहीं आती हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। ब्लड बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।