जीजीआईसी में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
बदायूं। जीजीआईसी में मंगलवार को 68वीं जनपदीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के 20 विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलास्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। सीनियर और जूनियर वर्ग की टीम में राजकीय कन्या इंटर की छात्राओं का दबदबा रहा। वहीं, सब जूनियर में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी की छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.प्रवेश कुमार ने कहा कि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी अपना नाम रोशन कर रही हैं। इसके बाद में खिलाड़ियाें ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार, प्रतियोगिता की क्रीड़ा सचिव रेखा राठौर, क्रीड़ा सरंक्षक रमेश कुमार और निशात बेगम मौजूद रहीं।