दिवाली महोत्सव में भाग लेती प्रतिभागी। स्रोत- आयोजक
बदायूं। शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित दिवाली महोत्सव एवं सेलिब्रेशन में रंग-बिरंगे और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉग शो, कैट शो, मैजिक शो और मॉडलिंग सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गईं। डॉग और कैट शो में 50 से अधिक विदेशी नस्ल के कुत्तों और बिल्लियों ने भाग लिया। डॉग शो का विजेता लिओ डॉग रहा, जबकि कैट शो की विजेता टाइगर कैट रही। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में जादूगर अंकुश गुप्ता का मैजिक शो रहा, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके अलावा, पहनावा शोरूम द्वारा आयोजित डिजाइनर हैंडबैग मॉडलिंग में ब्रांडेड हैंडबैग की प्रस्तुतियां की गईं। संवाद