फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इल्म हासिल करो, चाहे जितनी दूर जाना पड़े’

Tue, 10 Mar 2015 07:42 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
हाजी बाबा मदरसा फैजाने अहले बैत तालीमी कांफ्रेंस आयोजित की गई। आगाज कलाम पाक की तिलावत से खानकाह मस्जिद के इमाम व नायब हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद ने किया। संरक्षक मोहम्मद सलीम खां ने फरमाया कि जो मां-बाप अपनी औलाद को तालीम नहीं दिलाते वह अपना हक अदा नहीं करते। कमरूद्दीन सैफी ने कुरान की सूरत का जिक्र करते हुए कहा अल्लाह ताला ने पहली बही में रब के नाम से तालीम का खुला हुक्म दिया है। अल्लाह के रसूल की हदीस है,  इल्म हासिल करो चाहे कितनी भी दूर जाना पड़े। इस मौके पर वसीम खां, बाबर खां, अनबार सैफ ी, कमरूद्दीन नियाजी, मुजीब अहमद, अली अहमद नियाजी, हाजी जुल्फिकारउद्दीन आदि ने भी खिताब किया। मदरसे की टीचर रानी बी, इकरा बी, उजमा बी ने इस बर्ष का ब्योरा पेश किया। बच्चों की कामयाबी एवं कामरानी की दुआएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें