फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम ने परखा शिक्षा का स्तर तो गिनती भी नहीं सुना सके बच्चे

विज्ञापन
(31 बीडीएन-11आर) प्राथमिक विद्यालय कुलचौरा का निरीक्षण करते डीएम मनोज कुमार।संवाद
विज्ञापन
- पड़ौआ, कुलचौरा के स्कूल में शौचालय भी बंद मिले
विज्ञापन

- खंड़ शिक्षा अधिकारी और अध्यापकों को दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। डीएम मनोज कुमार के निरीक्षण में शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता की पोल खुल गई। संविलियन स्कूल पड़ौआ और प्राथमिक स्कूल कुलचौरा के बच्चे डीएम को पहाड़ा तो दूर गिनती तक नहीं सुना सके। दोनों स्कूलों की हालत काफी खराब मिली। शौचालय भी बंद मिले। डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम मनोज कुमार और बीएसए स्वाति भारती ने संविलियन स्कूल पड़ौआ व प्राथमिक स्कूल कुलचौरा का औचक निरीक्षण किया। डीएम को स्कूल में कई खामियां मिलीं। कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुईं थीं। कूड़े के ढेर लगे हुए थे। बच्चों के हाथ धोने तक की व्यवस्था नहीं थी। बच्चों की उपस्थिति भी कम थी। डीएम ने बच्चों से पहाड़ा और गिनती सुनाने को कहा तो बच्चे पहाड़ा तो क्या गिनती तक नहीं सुना सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऐसे शिक्षक स्कूल के लायक नहीं हैं, जो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर इन कमियों को सुधार लें, अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र में पर्याप्त रोशनी और समय से पुष्टाहार वितरित करने के निर्देश दिए।

(31 बीडीएन-11आर) प्राथमिक विद्यालय कुलचौरा का निरीक्षण करते डीएम मनोज कुमार।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें