जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला कारागार में बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पाकशाला, हेल्थ सेंटर, साफ-सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद