बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित कार्मिकों को दिए। संवाद
निर्भीक होकर करें मतदान
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर डहरपुर कला में बने अति संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से वार्ता कर लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया कि मतदान केंद्र में कुल पांच बूथ है। जिसमें 5204 मतदाता है। संवाद
आचार संहिता के उल्लंघन पर करें कॉल
बदायूं। एसडीएम बिसाैली कल्पना जायसवाल ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। साथ ही कहा कि बिसौली विधानसभा क्षेत्र सीमा में अगर आचार संहिता का उल्लंघन होने की जानकारी मिले तो तहसील मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम 02534 359150 पर कॉल करें। या फिर 9258094272 पर कॉल करके बात सकते हैं।