फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम ने किया दातागंज रोड का निरीक्षण, रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोहरे के दृष्टिगत डीएम निधि श्रीवास्तव ने रविवार को दातागंज से बेलाडांडी रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पाया कि रास्ते पर सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर नहीं है। विद्युत पोल भी सही से नहीं लगे हैं। उन्होंने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को रास्ते पर सफेद पट्टियां बनवाने, रिफ्लेक्टर लगवाने व अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। तालाब के पास जलकुंभी समेत तमाम गंदगी पड़ी थी। उसको साफ कराने के निर्देश दिए। वहीं रास्ते में सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगा होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों पर कहीं पर भी ताला नहीं मिलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें