डीएम की बुलंदशहर बी. चंद्रकला द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता करने के विरोध में युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर प्रदर्शन किया। संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि डीएम बुलंदशहर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करके अधिकारियों के आम लोगों के साथ व्यवहार करने के अंदाज को भी बयां कर दिया है। इस मौके पर अमित ठाकुर, सुशील मौर्य, दिलीप जोशी, दिपांक शाक्य, राज गुप्ता, तनु नेगी, मुकेश मौर्य, गौरव मिश्र, विनोद मौर्य, अमित ठाकुर, पवन शाक्य, अंकित प्रताप, नितिन ठाकुर आदि मौजूद रहे।