जिले के 15 में से 11 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। उझानी, सालारपुर में दो दो और वजीरगंज, इस्लामनगर में तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चारो ब्लाकों में रविवार को मतदान कराया जाएगा। शनिवार को डीएम शम्भू नाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने चारो ब्लाकों में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मतदान और मतगणना निष्पक्ष और स्वतंत्र कराई जाएगी। मतदान और मतगणना के दौरान मंत्री, विधायक, सांसद समेत कोई भी सुरक्षा प्राप्त जनप्रतिनिधि मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। ब्लाक के गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरियर लगाए जाएंगे।