प्राथमिक विद्यालय कान्हा नगला बूथ के निरीक्षण के दौरान लोगों से संवाद करते डीएम,एसएसपी।स्रोत-प्
बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को बदायूं विधानसभा क्षेत्र में बवाल के अंदेशे वाले बूथों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कान्हा नगला स्थित बूथ संवाद में उन्होंने कहा कि अमन चैन बनाए रखें। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें। अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित को चिह्नित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मताधिकार का प्रयोग 7 मई को निर्भीक होकर करें।
निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान के दिन पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। क्षेत्रवासियों व अधिकारियों से कहा गया है कि वह छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते समस्या का समाधान कराया जा सके।- मनोज कुमार, डीएम