फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरसः दो दिन होगी धनवर्षा... सजा बाजार, उत्साह अपार

विज्ञापन
शोरूम में खड़ी वाइके। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन शनिवार और रविवार को मनाया जा रहा है। हालांकि शुभ मुहूर्त रविवार को बताया जा रहा है। खरीदारी के लिए धनतेरस सबसे शुभ दिन माना जाता है। ऐसे में लोग इसकी खरीदारी दो दिन तक करेंगे। इस लिहाज से बाजार मेें खूब धनवर्षा होगी। आभूषणों व वाहनों के शोरूम और बर्तन बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खासी तैयारियां की गई हैं। तरह तरह के लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद इस ग्राहकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पांच हजार से अधिक बाइकें बिकने अनुमान
दोपहिया वाहनों के शोरूमों से इस बार पांच हजार से अधिक बाइक बिकने का अनुमान है। इनमें से 1073 बाइक और स्कूटी की प्री बुकिंग हो चुकी है। शुक्रवार को दिनभर लोग शोरूम में जाकर अपनी पसंद की बाइक-स्कूटी देखते नजर आए। उनकी बुकिंग कराई जा रही है। तमाम लोग बिना बुकिंग के सीधे शोरूम से बाइक-स्कूटी खरीदकर घर ले जाते हैं। शोरूम मालिकों का अनुमान है कि पांच हजार से अधिक दोपहिया वाहन बिक जाएंगे।
पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा बाइकों की प्री बुकिंग हो रही है। लोग फाइनेंस पर बाइक लेना ज्यादा पंसद कर रहे हैं। अब तक करीब 415 बाइक और स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस तक 25 हजार बाइक की सेल हो जाएगी। -अनमोल गुप्ता, जीएस हीरो के प्रोपराइटर
विज्ञापन

अभी तक 473 बाइकों की बुकिंग धनतेरस को लेकर हो चुकी है। इस बार करीब सात सौ बाइक बिकने कीउम्मीद है। पिछले बार की अपेक्षा इस बार बाजार काफी अच्छा जा रहा है। -अंशुल रस्तोगी, एपीएस होंडा के डॉयरेक्टर
-इस बार बाजार काफी अच्छा जाने की उम्मीद है। अब तक 50 प्री बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। जो धनतेरस पर ली जाएगी। साथ ही लगातार बाइक बिक रही हैं। -अनिल गुप्ता,रॉयल इनफील्ड प्रोपराइटर
धनतेरस को लेकर अभी तक लगातार बुकिंग जारी है। अभी तक 35 बाइक और स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। वहीं धनतेरस पर 60 बाइक, स्कूटी बिकने का अनुमान है। राजू, राजू ऑटोमोबाइल्स
------------
लोगों को भा रही कोलकाता की ज्वेलरी
बदायूं। आभूषणों के बिना धनतेरस का त्योहार पूरा नजर नहीं आता है। दो दिन की धनतेरस होने की वजह से सराफा व्यापारियों को अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर तैयार की गई ज्वेलरी को पंसद नहीं आ रही है, बल्कि सबसे ज्यादा डिमांड इन दिनों कोलकता से आई ज्वेलरी की है। इसकी प्रमुख वजह डिजाइन और हल्के वजन की होना है। हालांकि कोलकता के अलावा राजकोट, अहमदाबाद, दुबई, मुंबई आदि से भी ज्वेलरी मंगाई गई है। इसकी लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। संवाद
धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीदारी चांदी की होती है, हालांकि इस बार लोग सोने और डायमंड के आभूषण भी पंसद कर रहे हैं। इस बार कोलकता से आई ज्वेलरी ग्राहकों की पहली पंसद है। -प्रमुख वैश्य, टीकाराम संस
ग्राहक इस बार लोकल स्तर पर तैयार की गई ज्वेलरी पंसद नहीं कर रहा है। इसकी वजह ये है कि उनकी डिजायन पुरानी और वजन ज्यादा है। जबकि बाहर से आई हुई ज्वेलरी हल्के वजन में आ रही है। -महेश चंद गुप्ता, पथिक ज्वेलर्स
50 लाख के बर्तन बिकने की उम्मीद
बदायूं। बर्तन व्यापारियों ने त्योहार को लेकर अपनी-अपनी दुकानों को ग्राहकों के लिए सजा रखा है। व्यापारियों के अनुसार इस खरीदारी काफी अच्छी होने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले दो साल से कोरोना साया था। ऐसे में लोगों द्वारा कम खरीदारी की गई थी, लेकिन इस बार स्थिति सामान्य है। इसकी वजह से व्यापारी करीब 45 से 50 लाख के कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
धनतेरस पर लोग बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। हर व्यक्ति इस दिन कुछ न कुछ खरीदकर अवश्य ले जाता है। खास तौर पर रसोई की रोजमर्रा चीजों पर ज्यादा फोक्स रहता है। -ज्ञान स्वरूप, बर्तन व्यापारी
ग्राहकों के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है। हर रेट की चीजें उपलब्ध है। जो अपनी जरूरत के हिसाब से चीजों को खरीद सकते हैं। धनतेरस पर करीब 50 लाख का कारोबार हो सकता है। -अजीत गुप्ता, बर्तन व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें