फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: पहले दिन 70 करोड़ के बिक गए सोने-चांदी के आभूषण

विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार धनतेरस के पहले दिन जमकर खरीदारी हुई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दो दिन मनाई जा रही धनतेरस के पहले दिन शनिवार को बाजार गुलजार रहे। मुहूर्त के अनुसार धनतेरस की खरीदारी शाम शुरू हुई और देर तक तक हुई। करीब 70 करोड़ रुपये के सराफा कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, दोपहिया-चौपहिया वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की जमकर खरीदारी की। सजावटी सामान और खाद्य पदार्थों की भी खूब बिक्री हुई। जानकारों के मुताबिक पहले दिन 80 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। शनिवार की खरीदारी को देखते हुए रविवार को भी व्यापारी अच्छी बिक्री की उम्मीद जता रहे हैं।
70 करोड़ के बिक गए आभूषण
शनिवार को सराफा बाजार में पहले भी काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने पंसद के आभूषण की खरीदारी की। हालांकि इस बार डायमंड से बनी चीजों को भी लोगों ने काफी पंसद किया। सराफा व्यापारियों के अनुसार धनतेरस के दूसरे दिन भी अच्छा कारोबार होगा। करीब 70 करोड़ का कारोबार जिलेभर में हुआ है।
विज्ञापन

दो दिन का त्योहार होने की वजह से ग्राहक आराम से चीजें पसंद कर रहे हैं। इस डायमंड की तरफ भी लोगों को आकर्षण रहा। पहले दिन जिलेभर में करीब 70 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है। -प्रमुख वैश्य, टीकाराम संस
पिछली बार की तुलना में इस साल बार अच्छी खरीदारी हो रही है। धनतेरस के पहले दिन ही 70 करोड़ से अधिक की खरीदारी हुई है। लोगों को नई डिजाइन की ज्वेलरी पसंद आ रही है। लक्ष्मी-गणेश, सिक्के भी खूब पसंद किए गए। -नितिन कुमार, जागेंद्र ज्वेलर्स
--------
ऑटोमोबाइल बाजार में शनिवार बना बाधा, फिर भी बिके पांच करोड़ के वाहन
बदायूं। लोगों ने आकर अपनी पसंद की बाइकों की प्री बुकिंग करा ली थी। धनतेरस के पहले दिन लोगों ने अपने वाहन शो रूम से उठाए और घर लाकर पूजन किया। वाहन कारोबारियों के अनुसार पहले दिन 40 प्रतिशत लोगों ने ही वाहनों की डिलीवरी ली है। क्योंकि शनिवार होने की वजह से अधिकांश प्री बुकिंग वाले ग्राहकों ने रविवार वाहनों को लेने की बात कही। शनिवार को करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ है। संवाद
क्या बोले व्यापारी
धनतेरस दो दिन होने की वजह से फायदा हुआ है। क्योंकि ऐसे में ग्राहकों को पूरा समय दे पाए। हालांकि शनिवार होने की वजह से लोगों ने दो पहिया वाहनों को आज लेने में कुछ परहेज किया। रविवार को धनतेेरस बाजार बहुत अच्छा जाने की उम्मीद है। -अनमोल गुप्ता, जीएस हीरो प्रोपाराइटर
-शनिवार पड़ने की वजह से बाजार पर कुछ असर दिखाई दिया। जिन लोगों ने बाइकों की प्री बुकिंग कराई थी, उनमें से अधिकांश लोग रविवार को ही बाइक उठाने की बात कहते हैं। पर ओवरऑल बाजार पहले दिन बहुत बेहतर रहा। -अंशुल गुप्ता, एपीएस होंडा डॉयरेक्टर
-----------
कोई ले गया मिक्सर-टीवी, कोई वाशिंग मशीन
बदायूं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार बाजार में धनतेरस के पहले दिन काफी गुलजार रहा। ग्राहकों ने टीवी, म्यूजिक सिस्टम, वाशिंग मशीन, मिक्सर की जमकर खरीदारी की। साथ ही अन्य चीजों की भी ब्रिकी काफी अच्छी रही। पहले दिन के कारोबार की बात करें तो करीब दो करोड़ रुपये बाजार रहा। दिनभर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं, व्यापारी रविवार को भी ऐसे ही बाजार की उम्मीद जता रहे हैं। संवाद
जैसी उम्मीद लगाई गई थी। लगभग उसी के अनुरूप ग्राहक बाजार में खरीदारी करने के लिए आए। जो पिछले सालों की तुलना में काफी अच्छा है। जिस प्रकार आज का दिन रहा। उस प्रकार दोनों दिन का कारोबार मिलाकर 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज करेंगे। -वरुण आहूजा, आहूजा इलेक्ट्रनिक्स
-मुख्य रूप से धनतेरस रविवार की है, लेकिन पहले दिन भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की है। मिक्सर, टीवी, वॉशिंग मशीन समेत अन्य चीजें उनकी पहली पंसद में शामिल रही। शनिवार को करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ होगा। -पवन कुमार, इमेज इलेक्ट्रॉनिक्स
--------------------
बर्तन बाजार में शाम को बढ़ी भीड़, 30 लाख के बिके
बदायूं। धनतेरस पर सबसे ज्यादा बर्तनों की खरीदारी होती है। हालांकि दिन में बर्तन बाजार में कम ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचे थे। लेकिन शाम होते-होते ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफ हो गया। ऐसे में बाजार में सही से खड़े होने तक के लिए लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है। व्यापारियों के अनुसार शनिवार को करीब 30 लाख की खरीदारी हुई। हालांकि रविवार को ज्यादा ग्राहकों की उम्मीद है।
बर्तन बाजार दिनभर गुलजार रहा। हालांकि शाम को काफी भीड़ बढ़ गई थी। इसकी वजह से धनतेरस का पहला दिन काफी अच्छा गया। रविवार को और बेहतर बाजार होने की उम्मीद है। -सचिन, बर्तन कारोबारी
ग्राहकों और व्यापारियों को दोनों को दो दिन की धनतेरस से राहत रही। ऐसे में लोगों ने आराम से खरीदारी हो रही है। हालांकि शाम के समय भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी। पहले दिन जिले में करीब 30 लाख का कारोबार हुआ है। -आशीष, बर्तन कारोबारी
-----
मिठाई, गिफ्ट आइटम, पटाखे भी बिके
मिठाई, पूजा सामग्री, पटाखे, कपड़े, फूल, गिफ्ट आइटम आदि की खरीदारी भी दिनभर होती रही। एक अनुमान के मुताबिक ऐसी चीजों का शनिवार को बाजार करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये का रहा।

बर्तन की खरीदारी करती महिला। संवाद- फोटो : BADAUN

बाइक की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : BADAUN

आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक।संवाद- फोटो : BADAUN

गहनों की खरीदारी करती महिला।संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें