फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली हाईवे पर कार की टक्कर से दिव्यांग की मौत, पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल

Tue, 23 May 2023 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दिल्ली हाईवे पर कार ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मारी, फिर साइकिल सवार दिव्यांग को चपेट में ले लिया। इससे दिव्यांग की मौत हो गई। ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर ई-रिक्शा सवार लोगों को रौंदने के बाद बेकाबू इको कार ने साइकिल सवार दिव्यांग युवक को पीछे से टक्कर मार दी। दिव्यांग की राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत चार लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसे के बाद कार समेत उसके चालक को दबोच लिया।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। मनोज कुमार (30) कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज में रहता था। वह साइकिल से घर जा रहा था। हाईवे पर पीछे से टक्कर लगते ही वह कार के नीचे आ गया। कार चालक इससे पहले ई-रिक्शा को भी टक्कर मार चुका था। 

हादसे में ई-रिक्शा चालक गांव अथइया निवासी देशराज (45) पुत्र रूम सिंह और उसके नौ वर्षीय बेटे ब्रजेश के अलावा सवारियों में दो अन्य लोगों के भी चोट आई हैं। घायलों में दो लोग निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराके चले गए तो वहीं पुलिस ने देशराज और ब्रजेश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया।

विज्ञापन

झपकी आने से हुआ हादसा 

नाजुक हालत में दिव्यांग मनोज को उसके परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने इको कार और उसके चालक को दबोच लिया। चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से लौट रहा था। उसे अचानक झपकी आ गई थी। इसी के चलते पहले ई-रिक्शा चपेट में आ गया। 

बता दें कि कार में दो-तीन लोग सवार थे। उनमें से किसी को भी चोट नहीं आई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अब तक घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बिसौली कोतवाली क्षेत्र में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा। युवक बरेली का रहने वाला था। वह शुगर मिल से निकलने वाली मैली से ईंधन बनाने की प्लांट चलाता था। सोमवार की रात करीब 11 बजे सुजल प्लांट पर काम निपटाकर अपने घर जा रहा था। 

इसी दौरान रानेट चौराहे के पास बिसौली की ओर से जा रहे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुजल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें