फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडलीय उप शिक्षा निदेशक ने किया डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण

Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बरेली के मंडलीय उप​शिक्षा निदेशक तृतीय ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। संव
विज्ञापन
बदायूं। जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय का मंडलीय उप शिक्षा निदेशक तृतीय ने निरीक्षण किया। साथ ही साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक के मामले में जांच की। हालांकि कार्यालय में सब ठीक मिला।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली के मंडलीय उप शिक्षा निदेशक तृतीय गजेंद्र कुमार ने दोपहर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पटलों के लिपिक से वार्ता की। उनके द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में जाना। साथ ही उनके काम में कुछ लंबित तो नहीं है। उस पर चर्चा की, हालांकि निरीक्षण के दौरान उनको वहां पर सभी चीजें सही मिली। वहीं उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षिका द्वारा शिक्षक पर पूर्व में कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उसकी भी जांच की, हालांकि जांच के बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें