फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी हेल्थ रैंकिंग में जिला 19 से पहुंचा 42वें नंबर पर

Fri, 30 Aug 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। यूपी हेल्थ रैंकिंग डैश बोर्ड में जिला की रैंक 19 से घटकर 42वें नंबर पर पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कम प्रगति वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संस्थागत प्रसव के बाद में सरकारी अस्पताल में प्रसूता 48 घंटे तक रहे। वहां पर उसकी अच्छे से देखभाल की जाए।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कार्य कर रही महिलाओं व अन्य स्टाफ की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।
अस्पतालों में कार्यरत प्राइवेट सिक्योरिटी कर्मचारी आदि का पुलिस की तरफ से सत्यापन कराया जाए। जिले में सर्जन की अगर कमी है, तो इसके लिए जनपद में कार्यरत सभी सर्जन के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने के लिए दिन निर्धारित किए जाएं ताकि आमजन को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें