बदायूं। जिला पंचायत की बैठक आगामी आठ अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक दिन में 11:25 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी। जिला पंचायत की यह बैठक महत्वपूर्ण होगी, जिसमें विभिन्न प्रस्तावों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। संवाद