फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुखार की चपेट में आया जिला, रोजाना पहुंच रहे 500 से अधिक मरीज

Wed, 21 Aug 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम बदलते ही जिला वायरल बुखार की चपेट में आ चुका है। मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचे 1,478 मरीजों में 524 केवल बुखार के निकले। हाल यह है कि इमरजेंसी वार्ड में आठ घंटे में वायरल बुखार के 20 मरीज भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल में रोजाना चार-पांच सौ मरीज बुखार के मिल रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से एकाएक बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़े हैं। देहात में भी यही स्थिति है। सोमवार को सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लोग जिला अस्पताल में लाइन में लग गए। दो घंटे बाद कहीं जाकर पर्चा बन सका। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक 1,478 लोगों ने पर्चे बनवाए।
ओपीडी में बुखार के 524 मरीज पहुंचे। 310 मरीजों ने ब्लड की जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। डाॅक्टर ने दवा देकर मच्छरों से बचने को कहा है। साथ ही बताया कि कहीं भी पानी को जमा न रहने दें। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक बुखार से पीड़ित 20 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। हालत देखकर इन्हें भर्ती कर लिया गया। वहीं, बुखार के मरीज बढ़ने से इमरजेंसी में भी बेड कम पड़ गए। इसके चलते मरीजों को दूसरे वार्ड में भेजा गया।
विज्ञापन



ऑक्सीजन प्लांट पड़ा है बंद
जिला अस्पताल में 93 लाख रुपये की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट करीब छह माह से बंद पड़ा है। यहां वायरल और सांस के मरीजों को कभी भी ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ सकती है। सीएमएस बरेली से ऑक्सीजन मंगवाकर काम चला रहे हैं।


महिला अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज
-महिला अस्पताल में भी वायरल के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को 463 महिलाओं और बच्चों के पर्चे बनाए गए। इनमें 296 मरीज वायरल की चपेट में पाए गए। एकाएक बुखार के मरीजों की संख्या में आई वृद्धि को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टर के कक्ष के सामने महिलाओं और बच्चों की लंबी लाइन लगी मिली।
विज्ञापन


बचाव के उपाय

- बारिश के पानी में भीगने से बचें

- तेज धूप में अधिक देर तक न रहें

- पसीने से भीगने के तुरंत बाद स्नान न करें

- बुखार आने पर उपचार में देरी न करें

- तीन दिन से अधिक बुखार आता है तो जांच अवश्य कराएं।



अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जांच कराने के साथ ही मरीजों को भर्ती करने से लेकर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
- डॉ.कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें