फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लापरवाही में जिला समन्वयक एमआईएस बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक एमआईएस को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की थी। उन पर कार्यों में लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप थे। इससे अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक, एमआईएस (मैनेजमेंट इनफॉर्मेंशन सिस्टम) विवेक यादव बदायूं शहर के रहने वाले हैं। वह करीब एक साल पहले पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय में तैनात हुए थे। तब से वह विभागीय कार्यवाही पोर्टल पर अपलोड कराने समेत कई कार्य देख रहे थे। इसके अलावा विवेक यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी आयोजित कराते थे। कुछ समय पहले जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों ने उनके खिलाफ शासन से शिकायत की थी।
शुक्रवार दोपहर अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। इसके बाद शाम को अपर मुख्य सचिव ने विवेक यादव को बर्खास्त कर दिया। उन पर आरोप है कि आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का कार्य पूर्ण होने के बावजूद उन्होंने संबंधित एजेंसियों को भुगतान नहीं कराया, जबकि लगातार हो रही बैठकों में दिशा निर्देश दिए जा रहे थे कि कार्यदायी संस्था को काम पूरा होने के बाद भुगतान कराया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरती गई और आदेशों की अवहेलना हुई है। इससे विवेक यादव को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव का आदेश प्राप्त हुआ है। जैसा कि पत्र में लिखा है कि विवेक यादव के खिलाफ कुछ जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की थी, उन पर लापरवाही का आरोप है। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। - श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें