बदायूं। संशोधित मतदाता सूची बनाने के लिए जिला बार का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को जिला बार की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन महेंद्र पाल गुप्ता ने इस आशय का पत्र जारी किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने पांच दिसंबर को राज्य विधिज्ञ परिषद को पत्र लिखकर निर्देश मांगे थे। इसमें कहा गया था कि मतदाता सूची में बिना सीओपी नंबर व अन्य बार में पंजीकृत अधिवक्ता भी मतदाता के रूप में शामिल हैं। इसके बाद राज्य विधिज्ञ परिषद के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि संशोधित मतदाता सूची जारी करने के बाद ही चुनाव कराए जाएं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन महेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद के आदेश के मद्देनजर जिला बार की संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी है। संवाद