फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएपी की कालाबाजारी रोकने में जिला प्रशासन नाकाम

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ता।स्रोत-संगठन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने शनिवार काे मालवीय आवास पर बैठक कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। इसमें मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि डीएपी की कालाबाजारी रोकने में जिला प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। डीएपी के लिए किसानों को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। डीएपी के कट्टे लेने के लिए सहकारी समितियाें पर मारामारी हो रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट से बैंक संबंधित समस्याओं को लेकर वार्ता की है। उनके आश्वासन पर एक दिसंबर को मालवीय आवास पर होने वाले धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, साबिर हुसैन, कृष्ण पाल सिंह, भंवर पाल सिंह और पूरनलाल पाली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें