फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस्लामनगर में दिव्यांग चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग चाचा ने अपनी नाबालिग सगी भतीजी को कमरे में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्जकर मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

वारदात सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। किशोरी की मां के मुताबिक, उस समय वह खेत में पशु चरा रही थी। उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। 35 वर्षीय देवर एक पैर से दिव्यांग है। पति की मौत के बाद से वह उनके साथ ही रह रहा है। उसकी शादी नहीं हुई है। महिला के दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी की शादी दिल्ली में हुई है। 15 वर्षीय छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ दिल्ली में ही रहती है। वह दो दिन पहले होली पर घर आई थी।
सोमवार शाम करीब पांच बजे बेटी घर में अकेली थी। तभी दिव्यांग चाचा ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे लाठी से बुरी तरह पीटा। घर में किशोरी के रोने की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे दरवाजा खुलवाकर किशोरी को बचाया। उसी दौरान आरोपी घर से निकलकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बाद में किशोरी ने मां के साथ थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। विवेचना कराई जा रही है।

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, कपड़े-मोबाइल छोड़कर भागा आरोपी
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी मौके पर अपने कपड़े और मोबाइल छोड़ कर भाग गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के परिजनों का कहना है कि रविवार रात सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी कप्तान घर में घुस आया। उसने युवती को चारपाई पर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती के शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए। तभी आरोपी अपना मोबाइल और कपड़े छोड़कर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और कपड़े अपने कब्जे में ले लिए। युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी कप्तान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें