बदायूं। राष्ट्रीय दिव्यांग विकलांग पार्टी की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिव्यांग, वृद्ध व विधवाओं की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम के माध्यम से भेजा गया। मांगपत्र में आरोप लगाया गया कि विकास भवन में सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांगजनों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। पेंशन रोककर वसूली की जाती है। जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में भी गड़बड़ियों की शिकायत की। कहा कि फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच कर जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई हो। पेंशन 6000 रुपये प्रतिमाह की जाए। हर तीन साल में मोटर चलित रिक्शा दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास की राशि ढाई लाख तक बढ़ाई जाए और अस्पतालों में दलालों की नो-एंट्री हो। बैठक में राकेश सिंह, राजेश वागरे, चंद्रभान शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद