फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोते समय दिव्यांग किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 26 Sep 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा के गांव किशनपुर में मामले की जानकारी करते एसएसपी डॉ ओपी सिंह। संवाद
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में रविवार रात दिव्यांग किसान रक्षपाल यादव (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने घर में दरवाजा खोलकर सो रहे थे। भतीजे जितेंद्र यादव ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रक्षपाल यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। एक पैर से दिव्यांग थे। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। उनके नाम करीब चार-पांच बीघा जमीन है। जितेंद्र यादव के मुताबिक गांव के बाबूराम से उनकी रंजिश चल रही है। 15 दिन पहले गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम में परिवार वाले की आरोपी बाबूराम से मारपीट हो गई थी। हालांकि पुलिस कार्रवाई नहीं कराई गई थी।
आरोप है कि रविवार रात करीब एक बजे आरोपी बाबूराम, कपूरी, नन्हे और विनेश तमंचा-बंदूक लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने सोते समय रक्षपाल पर गोलियां चला दीं। एक सीने में और दूसरी पैर में लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर जागे परिवार वालों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गए। सूचना पर एसओ सिद्धांत शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सुबह फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और सीओ सुनील कुमार ने भी मौका मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। तहरीर पर आरोपी बाबूराम, कपूरी, नन्हे और विनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

चंदौसी में ड्यूटी करता मिला एक आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में नामजद किए लोगों के नाम फर्जी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश और छानबीन शुरू की तो आरोपी नन्हे चंदौसी में एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी करता मिला। हत्या में खुद को नामजद की बात सुनकर वह दंग रह गया।

चार दिन पहले आरोपियों के खिलाफ दी थी तहरीर
परिजनों का दावा है कि चार दिन पहले उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दरअसल चार दिन पहले रक्षपाल और उनके परिजन खेत पर जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें घेर लिया था। दावा है कि आरोपी कपूरी के पास लाइसेंसी राइफल है। उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा भी दर्ज है।
गांव किशनपुर गांव में किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

फैजगंज बेहटा के गांव किशनपुर में मामले की जानकारी करते एसएसपी डॉ ओपी सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें