फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अप्रैल से दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलने की उम्मीद

Thu, 26 Mar 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिल्ली के लिए बदायूं से सीधी रेल सेवा का संचालन अप्रैल से होने की उम्मीद है। मंगलवार काे केंद्रीय रेल मंत्री ट्रेन संचालन की घोषणा कर चुके हैं। इसके साथ ही ट्रेन की समय सारिणी भी जारी हो गई है। रेलमंत्री ने बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14315/14316) का विस्तार बदायूं होते हुए कासगंज रेलवे स्टेशन तक करने की मंजूरी दे दी है। स्वीकृति केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से हुई है। अब लोगों को जल्द से जल्द ट्रेन संचालन की उम्मीद है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि ट्रेन संचालन जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने अप्रैल से लोगों को यह सुविधा मिलने की बात बताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा इससे जिले के लोगों को देश की राजधानी तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें