फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक साल बाद फिर शुरू हुआ परिवहन निगम का डीजल पंप

विज्ञापन
(02 बीडीएन-11)रोडवेज बस अड्डे पर लगा पम्प।संवाद
विज्ञापन
अब बस स्टैंड से मिलेगी डीजल की आपूर्ति
विज्ञापन

- 12 हजार लीटर डीजल आया, 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। काफी लंबे समय के बाद परिवहन निगम का डीजल पंप शनिवार को फिर से शुरू हो गया। पहली बार 12 हजार लीटर डीजल की खेप प्राप्त हुई। उसके बाद से बसों को डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब यहां 24 घंटे कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
परिवहन निगम का डीजल पंप 26 फरवरी 2022 को बंद कर दिया गया था। इसकी मुख्य वजह यह थी कि अन्य पंपों की अपेक्षा परिवहन निगम को डीजल काफी महंगा मिल रहा था। हालांकि परिवहन निगम ने काफी समय तक महंगा डीजल प्रयोग किया, लेकिन लगातार यह क्रम चलने से निगम को काफी घाटा होने लगा था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर निगम के पंप को ही बंद कर दिया गया। तब से निगम प्राइवेट पंपों से डीजल खरीद रहा था। यह हालात केवल बदायूं डिपो के नहीं प्रदेश के कई डिपो के थे।
विज्ञापन

एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर शनिवार को 12 हजार लीटर डीजल निगम को प्राप्त हुआ है। उसके बाद से बसों को डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब बसों को प्राइवेट पंपों पर जाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


परिवहन निगम का यह पंप पिछले साल 26 फरवरी 2022 को बंद हुआ था। उस दौरान डीजल काफी महंगा मिल रहा था। इससे यह पंप बंद हो गया था। शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर डीजल की खेप प्राप्त हुई है। अब बसों को 24 घंटे डीजल दिया जा रहा है।
- अशोक कुमार, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें