ध्वनि को पुरस्कृत करतीं अतिथि।स्रोत-स्वयं
सहसवान। नई दिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस चैंपियनशिप में नगर के मुहल्ला बजरिया निवासी ध्वनि माहेश्वरी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। ध्वनि ने रैपिड और बिल्टिज चैंपियनशिप के नौ-नौ राउंड खेलते हुए रैपिड में अपने एज ग्रुप में पांचवां स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन आईएनए स्टेडियम दिल्ली में सारा फाउंडेशन की ओर से किया गया था। इसमें 750 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ध्वनि की इस उपलब्धि पर उनको सारा फाउंडेशन और एआईसीएफ की ओर से सम्मानित किया गया। ध्वनि नगर के मुहल्ला बजरिया निवासी बर्तन व्यवसायी अनिल बाबू माहेश्वरी की पौत्री और अंसुम माहेश्वरी की पुत्री हैं। ध्वनि की उपलब्धि पर नगर के लोगों ने खुशी जाहिर की है।