जिला लोक शिक्षा वेलफेयर समिति की मीटिंग सोमवार को अंबियापुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें 27 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं जाने पर रणनीति तैयार की गई। प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. हैदर अली खां ने कहा कि प्रेरक अपना हक सरकार से लेकर रहेंगे। जिसके लिए क्यों न उग्र आंदोलन करने पड़े। उन्होंने सभी प्रेरकों से 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। यहां मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।