फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धनतेरस आज, सजा बाजार... खरीदारों का इंतजार

विज्ञापन
शोरूम में बिकने को खड़ी बाइक और स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। धनतेरस का पर्व आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। कारोबारियों ने त्योहार को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन और सराफा बाजार सज गए हैं। आज माता की लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। कारोबारियों को इस दिन का वर्ष भर इंतजार रहता है। पंचोत्सव की तैयारियों में वह काफी समय पहले से ही जुट जाते हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, इस बार 70 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार होने की संभावना है। दिन भर बाजार में ग्राहकों का आना-जाना बना रहा। ज्वेलरी के साथ ही वाहनों की भी बुकिंग होती रही। सबसे ज्यादा कारोबार सराफा, बर्तन और ऑटोमोबाइल ट्रेड में ही होने की उम्मीद है। वाहन शोरूमों में धनतेरस पर डिलीवरी के लिए पहले से ही वाहन तैयार करके खड़े कर लिए गए हैं।
-
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी पूरी तरह तैयार
धनतेरस से लेकर दिवाली तक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बड़ा कारोबार होता है। धनतेरस पर लोग नए फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि घर ले जाना चाहते हैं। ऐसे में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बाजार में अलग-अलग कीमतों के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम शोरूम, दुकानों में रखे हुए हैं। आहूजा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक वरुण आहूजा का कहना है कि धनतेरस पर नया सामान खरीदने का क्रेज रहता है। आज के लिए 150 आइटम की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

-

बर्तन बाजार पर रहेगी ग्राहकों की खास नजर
धनतेरस में नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसे में बाजार स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन से बाजार सजा है। इस दिन महिलाओं की कोशिश रहती है कि रसोई से जुड़ा कोई न कोई बर्तन धनतेरस पर घर लेकर जरूर जाए। बर्तन विक्रेता शिवशंकर ने बताया कि बाजार में स्टील, पीतल, तांबे के नए डिजाइन के बर्तन उपलब्ध हैं। स्टील के बर्तन वजन और वैरायटी के हिसाब से हैं।

ऑटोमोबाइल बाजार में सबसे ज्यादा बूम
-धनतेरस पर लोग नया वाहन घर लाना पसंद करते हैं। इसके लिए पहले से ही बुकिंग करा लेते हैं और धनतेरस पर घर लेकर आते है। हीरो के पार्टनर अनमोल गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के लिए करीब 700 स्कूटी और बाइक की बुकिंग हुई है।
-
सराफा बाजार में भी होगी धनवर्षा
-धनतेरस पर सराफा बाजार में भी खूब रौनक रहेगी। इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। वर्तमान में सोने का भाव 62,360 रुपये प्रति दस ग्राम तक चल रहा है। सराफा कारोबारी प्रमुख वैश्य ने बताया कि धनतेरस पर लोग आभूषणों के साथ ही चांदी और सोने के सिक्के भी खरीदते हैं। हालांकि चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी डिमांड रहती है।

-


पूजन मुहूर्त (सुबह)

06:31 से 7:52 तक चर शुभ योग

07:52 से 09:14 तक लाभ योग

09:14 से 10:29 अमृत योग

( राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बचे )

शाम पूजन मुहूर्त प्रदोष काल में

प्रदोष काल- 06:32 से 8:56 तक



वस्तु क्रय मुहूर्त-

- ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश शर्मा के अनुसार खरीदारी विशेषता दोपहर या बाद में की जाए, क्योंकि त्रयोदशी 12:36 दोपहर से शुरू होगी, हालांकि शाम चार बजे तक शुभता कुछ कम रहेगी। वहीं शाम 04:02 से 05:24 तक और रात 08:41 से 10:19 तक योग शुभ रहेगा। विषम परिस्थिति में धनतेरस के कार्य 11 नवंबर की सुबह से दोपहर 01:58 तक बजे तक भी किए जा सकते हैं।



यम दीपदान:
शाम को प्रदोष काल में (06:32 से 8:56)

चौमुख दीपक ले, इसमें तिल का तेल प्रयोग करें। दीप में साबुत उरद, खील-खिलौने, कच्चे चने डाले, रोली-चावल से पूजा करें और जल छोड़े। ॐ यम देवाय नमः मंत्र का जाप कर सभी सदस्य मंगल की कामना करें। इससे कुबेर और यमराज प्रसन्न होते है। घर में धनधान्य की वृद्धि होती है। रोगों का शमन होता है। अकाल मृत्यु नहीं होती है।

शोरूम में बिकने को खड़ी बाइक और स्कूटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें