बिल्सी के भवन मंदिर में महाकाल का श्रृंगार कर पूजा करते भक्त। संवाद
महाशिवरात्रि पर शिव विवाह का किया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार की रात बाबा महाकाल का भव्य शृंगार किया गया। शृंगार सेवा नगर के गल्ला व्यापारी गौरव वार्ष्णेय और उनके भाई शिवम वार्ष्णेय समेत बाबा के भक्तों ने की। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
यहां आठ मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में वर पक्ष से कैलाशी परमानंद वार्ष्णेय एवं वधू पक्ष से चारू चंद्रा वार्ष्णेय एवं समस्त परिवार द्वारा बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के शुभ विवाह का संकल्प लिया गया। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने गौरव वार्ष्णेय के परिवार के सभी सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर समिति के संरक्षक महंत मटरूमल शर्मा, ओमबाबू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, धीरज उपाध्याय, नितिन आनंद, तनुज वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय आदि भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का शृंगार कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद का वितरण किया।