भवन मंदिर में महाकाल का श्रृंगार कर पूजा करते भक्त। संवाद
बिल्सी। नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिवशक्ति भवन मंदिर में सोमवार को बाबा महाकाल का भव्य शृंगार किया गया। बाद में आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। महाशिवरात्रि के लिए सौरभ वार्ष्णेय ने पोशाक भेंट की। नवागत चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह और पूर्व में यहां तैनात रहे नितिन शर्मा को बाबा का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक महंत मटरूमल शर्मा, ओमबाबू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, धीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद