फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भक्तों ने बाबा का शृंगार कर प्रसाद बांटा

विज्ञापन
बिल्सी के शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों द्वारा किया बाबा का श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। श्री शिव शक्ति मंदिर पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए, प्रसाद बांटा गया। मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बाबा का भव्य शृंगार कर पूजा-अर्चना की। बाबा की आरती के बाद यहां प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें