बिल्सी में हुए खाटू श्याम के संकीर्तन में हिस्सी लेते भक्त। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन पर मंगलवार रात एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने संकीर्तन का आयोजन कराया गया। यहां सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। इसके बाद बाबा के भक्तों द्वारा गुणगान किया। देर रात को बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बाबा के काफी भक्त मौजूद रहे। इधर, मुख्य बाजार नई सब्जी मंडी के सामने स्थित श्याम भवन एवं तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित श्याम बाबा के मंदिर भी पर भक्तों ने संकीर्तन आयोजित किया। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद