फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, बांटा प्रसाद

विज्ञापन
श्याम बाबा के संकीर्तन में हिस्सा लेते बाबा के भक्त। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई के श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर में शनिवार रात छठवां विशाल भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक नवीन गुप्ता ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान और राधा रानी की वंदना की गई। मुरादाबाद से आए गायक शालू गुप्ता एवं वृंदावन से आए अमन मिश्रा के भजनों से श्रद्धालु झूम उठे। देर रात को बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर शैलजा, लवी वार्ष्णेय, मिनी, नंदिनी, मुस्कान, नीरज, रानी देवी वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें