रुदायन में सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार। संवाद
रुदायन। खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का भक्तों ने रातभर आनंद लिया। बृहस्पतिवार की रात में नगर के राजपुर रोड ई-रिक्शा स्टैंड पर बाबा श्याम का संकीर्तन आयोजन किया गया। इसमें बाहर से आए कलाकारों ने खाटू श्याम के संगीतमय भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। संकीर्तन से पहले खाटूश्याम बाबा की प्रतिमा के सम्मुख अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। बाबा की दीवानी बन जाउंगी भजन पर कलाकारों ने जमकर डांस किया। आरती के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, नन्हू, विष्णु गुप्ता, दीपक, पंकज गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।