फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भक्तों ने मनाया गंगा सप्तमी का पर्व, कराया भंडारा

विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर 56 व्यंजनों का भोग लगाते भक्त। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिल्सी। दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से शनिवार को बाबा के भक्तों ने कछला घाट पर पहुंचकर श्री गंगा सप्तमी धूमधाम से मनाया। सबसे पहले भक्तों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उसके बाद यहां साधू महात्मा और कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद यहां भंडारे का आयोजन किया गया। उसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया। अंत में कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया। दरबार के प्रधान महंत राजेश कुमार जाजू महाराज ने बताया कि हर वर्ष गंगा सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर अमित कुमार माहेश्वरी, सुनीता देवी, भुवनेश वाष्र्णेय मम्मा, डाॅ. उमेंद्र गुप्ता, सचिन सक्सेना, अखिलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें