फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीट-पीटकर की गई थी देवकी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
(27 बीडीएन-24)मृतक देवकी का फाइन फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। उघैती गर्बी में वीरेंद्र की पत्नी देवकी की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कई निशान मिलने के साथ ही लीवर फटने से मौत की पुष्टि हुई है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को मायकेवालों की तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

कुंवरगांव में रहने वाले झुनकूलाल ने अपनी पुत्री 32 वर्षीय देवकी की शादी उघैती थाना क्षेत्र के गांव उघैती गर्बी निवासी वीरेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद ही देवकी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसे लेकर आठ साल तक दोनों पक्षों में मुकदमा चला।
दो साल पहले दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद वीरेंद्र के परिजन देवकी को विदा कराकर अपने घर ले गए। रविवार शाम करीब पांच बजे देवकी के पिता झुनकूलाल और भाई सिपट्टर सिंह को सूचना मिली कि देवकी की उसके ससुराल वालों ने पीटकर हत्या कर दी है। मायके वाले देवकी की ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले घर से फरार थे और देवकी खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी।
विज्ञापन

पिता और भाई उसे लेकर चंदौसी के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव लेकर उघैती गर्बी आ गए। यहां आकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया कि देवकी की पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो देर शाम रिपोर्ट में बताया गया कि देवकी की मौत लीवर फटने से हुई है और उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले। मृतका के भाई सिपट्टर सिंह के मुताबिक वह मंगलवार को उघैती थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराएंगे। एसएचओ राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें