फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डिप्टी सीएम आज आएंगे, करेंगे अशोक पार्क का लोकार्पण

विज्ञापन
बिल्सी में डिप्टी सीएम की सभा स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को नगर के अंबियापुर चौराहे पर स्थापित की गई सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का दिन में 12:30 बजे लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को प्रशासन उनकी जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी देहात राममोहन सिंह और सीडीओ केशव कुमार समेत कई अधिकारियों ने मुजरिया रोड पर स्थित मैदान पर होने वाली जनसभा स्थल और पास ही में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि सभास्थल के निकट बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए नगर में कई स्थान चिह्नित किए गए हैं।
डिप्टी सीएम पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद अशोक चौक का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मंडी समिति के गेस्ट हाउस पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

इधर सभा स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व विधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष व विधायक ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सागर, विवेक राठी गगन राठी, अंकित मौर्य, विश्वजीत गुप्ता, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें