फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: डराने लगा डेंगू, 485 लोगों की जांच में मिले 21 नए मरीज, आठ दिन में छह की मौत

Thu, 20 Oct 2022 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

आसफपुर में दो दिन पहले ब्लॉक के गांव दूंदपुर में एक मौत के बाद बुधवार को कस्बे के अन्नू पुत्र सुखलाल की चंदौसी के अस्पताल में मौत हो गई। बुखार न उतरने पर परिजनों ने चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
फॉगिंग करता मलेरिया विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने बुधवार को जिले में 485 लोगों की एलाइजा जांच कराई। इनमें डेंगू के 21 मरीज मिले। बुखार के 910 और मलेरिया के भी दो मरीज मिले हैं। इधर, आसफपुर में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं सहसवान के शाहपुर में आठ दिनों में पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


गुधनी, ननाखेड़ा, लखनपुर, उरैना, उनौला समेत 12 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाए। 24 टीमों ने 194 गांवों में लार्वा तलाश करने के साथ दवाओं का छिड़काव किया। इधर, आसफपुर में दो दिन पहले ब्लॉक के गांव दूंदपुर में एक मौत के बाद बुधवार को कस्बे के अन्नू पुत्र सुखलाल की चंदौसी के अस्पताल में मौत हो गई। बुखार न उतरने पर परिजनों ने चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डेंगू की पुष्टि हुई।

इधर, सहसवान ब्लॉक के गांव शाहपुर ताहरखेड़ा में भी बुखार और डेंगू का प्रकोप है। आठ दिन में गांव के 55 वर्षीय इदरीश, 50 वर्षीय कनीज, ताहिर (15) पुत्र जाबिर, साइस्ता (25) पुत्री असलम, मुकद्दिस (25) पुत्र मुशर्रत की मौत हुई है। इन लोगों का इलाज अलीगढ़ और बबराला में चल रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि इनमें डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जा रही है। गांव-गांव और घर-घर मरीजों को खोजा जा रहा है। बुधवार को जिले में डेंगू के 21 नए मरीज मिले हैं। कहीं पर डेंगू से मौत की सूचना नहीं है। अगर कहीं कोई मौत हुइ है तो उसके कारणों की पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -डॉ. तहसीन, नोडल अधिकारी, संक्रामक रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें