फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गलत जगह सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
उघैती में महानगर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रुकवाकर प्रदर्शन करते ग्रामीणlसंवाद
विज्ञापन
बदायूं। गलत जगह पर सड़क का निर्माण किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्य को रुकवाकर सही जगह पर सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

बिजनौर मार्ग से तीन सौ मीटर सीसी रोड का कार्य प्रस्तावित है। उघैती के व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार अपनी हठधर्मिता से काम कर रहा है। ठेकेदार ने गलत जगह से निर्माण कार्य शुरू कराया है। बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि ठेकेदार जिस तरह से निर्माण कार्य करा रहा है जिससे तीन सौ मीटर की सड़क बन पाना मुश्किल है।
आरोप है कि बचे हुए मार्ग पर जलभराव से समस्या रहेगी। व्यापारियों का कहना है कि मार्ग का निर्माण कार्य देवी मंदिर से किया जाए, जिससे आने-जाने में किसी को परेशानी न हो। इस दौरान बॉबी शर्मा, अजीत पालीवाल, मनोज शाक्य, रिंकू गुप्ता, वेदप्रकाश यादव, भूपेंद्र, प्रेमनारायण शाक्य, घनश्याम शाक्य सहित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें