दहगवां में बीडीओ सतीश सैनी को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
दहगवां। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थियों सूची से पात्रों के नाम हटाने से गुस्साए ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सचिव और एडीओ ने मिलकर यह काम किया है। इसके बाद उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन दिया।
विकास खंड दहगवां के गांव रदनौल अजीजपुर के प्रधान योगेंद्र कुमार ने बीडीओ सतीश सैनी को दिए ज्ञापन में सचिव चंद्रकेश भारती और एडीओ योगेंद्र कुमार पर आरोप लगाए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों के नाम नत्थू, तेजपाल, धर्मवीर, जयप्रकाश, सुनिश, धर्मपाल आदि शामिल थे। इन दोनों ने इन लाभार्थियों के नाम काट दिए गए हैं।